नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति का आव्हान नशे के खिलाफ एकजुट हो रामनगरवासी।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति का आव्हान
नशे के खिलाफ एकजुट हो रामनगरवासी।
नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र में सर्व सुलभ हो रहे अवैध एवं प्रतिबंधित नशे पर रोक लगाने, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से नशे के खिलाफ रामनगर वासियों को एकजुट होकर आगे आने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत समिति के सदस्यों द्वारा टेढ़ा रोड आस्थान मॉल के समक्ष जन जागरूकता अभियान चलाया। समिति के सदस्यों के द्वारा बढ़ रहे अपराधों , बढ़ते दुर्घटनाओं के पीछे नशे को प्रमुख कारण बताया।

 

हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देने वाले लोगों ने बताया कि टेढ़ा रोड ,आस्थान माल ,थपली बाबा गली, वाटर बॉक्स में खुलेआम नशे सेवन के अड्डे चल रहे हैं। नशा बेचने वाले एवं नशा करने वालों को पुलिस का कोई डर नहीं है ।गस्त पर आने वाली पुलिस कर्मी भी इन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण इनके हौसले बुलंद है, टोका टाकी करने पर लड़ने मारने पर उतारू रहते हैं। नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति के संयोजक प्रभात ध्यानी ने बताया कि आज 230 लोगों ने अभियान को हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, नवीन नैनवाल , सुनील परिवार, ललिता रावत, कौशल्या, सभासद विमला आर्य,, लालमणि ,एस आर टम्टा, एडवोकेट विक्रम सिंह मवाड़ी, ईश्वरी दत्त लखचौरा,गणेश पंत आदि थे।