केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से टिहरी जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला ने की भेंट।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

 नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने भेंट की। इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुभाष रमोला ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर ज्ञापन दिया। इसके साथ सुभाष रमोला ने प्रसिद्ध स्थल नागटिब्बा में आने को लेकर भी निमंत्रण दिया। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन देते हुए जौनपुर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय और नागटिब्बा में आने को लेकर बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ शांति का संदेश, इनर व्हील क्लब ने मनाई होली।

 

 

जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि जौनपुर में क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय नहीं है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन सौंपा है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। वहीं केंद्रीय मंत्री ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नागटिब्बा में आने को लेकर कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

 

इसके साथ जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए बेहतर पढ़ाई का नया विकल्प मिलेगा। वहीं केंद्रीय विद्यालय खुलने से उत्कृष्ट शिक्षा मिलने से लोगों का पलायन कम और बच्चों को डिफेंस के क्षेत्र में आगे जाने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *