केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी 12 जनवरी 2023  स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर जेल रोड चौराहे का नाम स्वामी विवेकानंद चौराहा रखा गया।

 

 

 

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री  भटट ने कहा कि विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।  भटट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की घोषणा पर कार्य शीघ्र ही किया जायेगा इससे हल्द्वानी शहर का सौन्दर्यीकरण को चारचांद लगेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में 20-21 जुलाई को मूसलाधार बारिश का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

 

 

 

इस अवसर पर मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेल रोड चौराहे को स्वामी विवेकानंद चौराहा बनाए जाने को लेकर घोषणा की गई थी, शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए चौराहों को चौड़ा करने के लिए सरकार के निर्देश पर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी दिशा में गुरूवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शहरवासियों को इस सुंदर चौराहे की सौगात दी गई है, जिसमें म्यूजिकल फव्वारा, स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति और आई लव हल्द्वानी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत को जाम से मिलेगी राहत! दो मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार।

 

 

 

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, साकेत अग्रवाल,डा0 अनिल कपूर डब्बू, हेमन्त द्विवेदी, तरूण बंसल, चतुर सिंह बोरा, जितेन्द्र मेहता, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, दिवाकर स्रोती,चन्दन बिष्ट, राहुल झिंगरन, शान्ति भटट, प्रतिभा जोशी, मोहन पाठक, नीरज बिष्ट के साथ ही नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी के साथ ही गणमान्य उपस्थित थे।
.

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *