नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने  किया दुष्कर्म।

नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने  किया दुष्कर्म।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गाजियाबाद।  छठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि सोमवार तड़के चार बजे बेसुध हालत में बेटी घर आती नजर आई तो उन्होंने इसका पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

जानकारी करने पर बेटी ने बताया कि पास में रहने वाले उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। मामले में छात्रा के पिता ने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा के पिता ने पुलिस का बताया कि बेटी को बेसुध हालत में आते देख पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी रविवार रात करीब दो बजे उसे बहला-फुसलाकर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

 

 

 

उसने काफी विरोध किया लेकिन वह नहीं मना और मारने की धमकी देने लगा। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी संजय 19 साल का है। वह मजदूरी करता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

kj
tara