जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई।

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर 09 जनवरी 2023- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर न बना होने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर पीसीपीएनडीटी का वैतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर पूर्णतः तैयार होने तक बैठक आयोजित न की जाये। समिति ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुर के पंजीकरण तथा जीवनदीप डायग्नोस्टिक सेंटर रूद्रपुर, गर्ग अल्ट्रासाउण्ड सेंटर जसपुर, एचएस मैमोरियल किलकारी होस्पिटल जसपुर, एचबी स्पेशिलिटी होस्पिटल रूद्रपुर, टुरना सर्जिकल हॉस्पिटल सितारगंज के नवीनीकरण की अनुमति दी। समिति नेे 4 प्रकरणों को विभिन्न कारणों से लम्बित रखते हुए आगामी बैठक में प्रस्तु करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खेल शिक्षा को बढ़ावा, खेल विश्वविद्यालय परियोजना आगे बढ़ी।

 

 

 

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनीता रतूड़ी, एसीएमओ डॉ.हरेन्द्र मलिक, रेडियोलोजिस्ट डॉ.विनय कुमार यादव, डीजीसी बी0सिंह, एनजीओ सदस्य हीरा जंगपांगी, सरोज ठाकुर, सीमा सिंह, पीसीपीएनडीटी कम्पलेंट रजिस्टर प्रदीप मेहर आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

 

———————————
अहमद नदीम जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *