घर में सो रही मां-बेटी की गला दबाकर हत्या, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठऊत गांव में बीती रात किसी समय घर में सो रही मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार अलसुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात का कारण साफ नहीं है।आईजी रेंज वाराणसी के. सत्यनारायण और जिले के नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

इधर, परिजनों के रोने बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। कठऊत गांव निवासी कौशल्या देवी (70) और विवाहित पुत्री मालती देवी (35) रविवार रात घर में अकेली थी। जबकि पुत्र गौरी राजभर निमंत्रण पर किसी दूसरे गांव गया था।सोमवार अलसुबह जब वो घर पहुंचा तो देखा कि कमरे के बाहर मां कौशल्या और बहन मालती का शव पड़ा हुआ है। दोनों के मुंह से खून आने के निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  मेले की भीड़ से उठा ले गए दरिंदे, जंगल मे नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म।

 

 

शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मां-बेटी की हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 

 

 

वाराणसी रेंज के आईजी के. सत्यनारायण और जिले के नवागत एसपी ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *