बेकाबू ट्रेलर एक मकान में घुसा, हादसे में ट्रेलर चालक की मौत

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला स्थित खन्ना कैंप के पास सोमवार अलसुबह बेकाबू ट्रेलर एक मकान में घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से खलासी को बाहर निकालकर चोपन सीएचसी पहुंचाया गया। उधर, हादसे में मकान का बाहरी हिस्सा और उसमें खड़ी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

डाला चौकी इंचार्ज अरविंद गुप्ता के मुताबिक रेणुकूट की ओर से राख लेकर ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था। अलसुबह चालक को नींद की झपकी लगने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर डाला स्थित खन्ना कैंप के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुस गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल की बदहाली पर जनआक्रोश, संयुक्त संघर्ष समिति ने फूंका आंदोलन का बिगुल।

 

आनन-फानन ट्रेलर के खलासी महाराजगंज निवासी रवि (39) पुत्र रामप्रसाद को बाहर निकाला गया, जबकि चालक चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के डेढ़गांवा निवासी अरुण (36) पुत्र देवशरण मलबे में दबने से मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका।उधर, घायल खलासी को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक-खलासी के घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।