बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी शुरू, तस्वीरों में दिखे झूमते श्रद्धालु।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। धाम में बर्फबारी की ताजा तस्वीरें सामने आई है, जिसमें बर्फबारी देख पर्यटक उत्साहित नजर आ रहे हैं। बर्फबारी के चलते यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई थी। उत्तरकाशी, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में CDO ने FPO की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, किसानों को जोड़ने और उत्पादों की मार्केटिंग मजबूत करने पर जोर।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *