बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या की,सीसीटीवी में हुए कैद। 

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

 

दिल्ली में तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात हुई है। हरि नगर थाना इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की हत्या की घटना को अंजाम दिया। बाइकों से आए बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्यारे सीसीटीवी में कैद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

 

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर में तीन लोगों के शव मिले हैं। पति पत्नी और घर में काम करने वाली मेड का शव मिला है। मृतकों की पहचान समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और मेड सपना है।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, रामनगर पालिका ने काटे 28 चालान।

 

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सीसीटीवी जांच में खुलासा हुआ है कि हत्यारे पांच थे। सभी हत्यारे बाइक पर आए थे। नौकरानी सुबह 7:30 बजे घर आई थी। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक दंपती की एक दो साल की बच्ची भी थी जो घर में सकुशल मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.29 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *