नकदी और जेवरात लेकर दामाद के साथ भागी सास, सास व दामाद में दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी।

नकदी और जेवरात लेकर दामाद के साथ भागी सास, सास व दामाद में दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

लखनऊ – रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक सास का अपने दामाद पर ही दिल आ गया। बताया जा रहा है कि दोनों का लगभग दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और रविवार को सास नकदी व जेवरात लेकर अपने दामाद के साथ भाग गई। महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

दो बेटियां व लगभग चार साल का एक बेटा है।

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक रितेश ने मंगलवार को अपने जीजा के खिलाफ रहीमाबाद थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके जीजा रविवार रात लगभग आठ बजे नकदी व जेवर सहित उसकी मां को भगा ले गए। रितेश ने बताया कि उनकी बहन की शादी लगभग दस साल पहले रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उनके दो बेटियां व लगभग चार साल का एक बेटा है। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण उनकी बहन ने दो साल पहले लखनऊ में आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे के खेल में पुलिस की एंट्री, 9,190 रुपये और सामग्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

इसके बाद से जीजा, दो बेटियां व एक बेटा उनके (रितेश) साथ अतरौली के एक गांव में रह रहे थे। ससुराल में रहने के दौरान बहनोई और उनकी मां एक-दूसरे से प्यार करने लगे। यह प्रेम प्रसंग लगभग दो साल से चलता आ रहा है। रविवार की रात लगभग आठ बजे बहनोई मोटरसाइकिल से घर आए और मां को लेकर भाग गए। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मां उसके बहनोई के घर पर है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

सास व दामाद में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

थाना प्रभारी अख्तियार अहमद अंसारी के मुताबिक, दोनों पक्षों को थाने बुलाकर दोनों की बाते सुनी गई तो पता चला कि सास व दामाद में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मां ने घर जाने से इनकार कर दिया और अपने दामाद के साथ रजामंदी से रहने की बात कही, इसके बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया।