रामनगर NUJ पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी ज्ञापन देने से पत्रकारों में भारी आक्रोश। क्षेत्राधिकारी महोदय से की निष्पक्ष जांच की मांग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर – नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इकाई रामनगर के नगर अध्यक्ष और HNN24×7 न्यूज़ चैनल के पत्रकार को फर्जी मुकदमो में फसाने की साजिश रचा जा रहा है। आपको बता दे कि 20 दिसम्बर को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ) के नगर अध्यक्ष और HNN 24×7 न्यूज़ चेनल के पत्रकार के खिलाफ कुछ गुर्जरो ने एक ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर को को सौपा था जिसकी जानकारी NUJ पत्रकार यूनियन को व्हाट्सएप ओर सोसल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने के बाद आज नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ) के पदाधिकारीयो ओर सदस्यों ने एक ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर को सौपते हुए बताया कि जिन गुर्जरो ने नगर अध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन देकर जो आरोप लगाए हैं। वो सरासर गलत ओर झूठे है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

जो लोग ज्ञापन देने आए थे उनमें से मो० सफी पुत्र मो० आलम, एवं मो० असरफ, और मो० सफी की पत्नी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में घरेलू हिंसा, आस पड़ोस लोगो से मारपीट, वन विभाग के साथ मारपीट करने आदि मुकदमे दर्ज है वही गामा पुत्र हासम स्वम ओर गामा के लड़के निवासी नत्थावली के हाथी के दांतो के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे। रामनगर कोतवाली ओर वन विभाग में भी इन लोगो के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। और वर्तमान में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है ओर जब पुलिस विभाग और वन विभाग उक्त लोगो पर कार्यवाही करता है तो नगर अध्यक्ष उन खबरों को निष्पक्ष रूप से प्रकाशित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

 

 

इस द्वेष भावना के चलते नगर अध्यक्ष को फसाने की साजिश चल रही है। एक पीड़ित महिला जो की मो० असरफ पुत्र मो० सफी की पत्नी है। पीड़ित के मुकदमे रामनगर न्यायालय ओर हल्द्वानी न्यायालय में चल रहे है। हल्द्वानी न्यायालय ने जिसमे 66,000/- रुपये के रिकवरी वारंट भी जारी किए हैं। जिसमे नगर अध्यक्ष के द्वारा उस पीड़ित महिला को कानूनी मदद करने साथ ही इंसाफ दिलाने में उसकी मदद कर रहे हैं जो अब इनको हजम नही हो रहा है। पीड़िता ओर उसके परिवार सहित नगर अध्यक्ष के ऊपर भी एक पक्षीय फैसला करने के साथ ही पीड़िता ओर उसके परिवार की मदद ना करने का दवाब भी बनाया गया हैं। इस लिए नगर अध्यक्ष के उपर फर्जी आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी भूमिका, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

 

 

NUJ पत्रकार यूनियन गुर्जरो के दिए गए इस ज्ञापन की कड़े शब्दों में निंदा करती हैं। निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *