बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चल रहे एक निजी अस्पताल को स्वास्थ विभाग ने किया सील।

ख़बर शेयर करें -

बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चल रहे एक निजी अस्पताल को स्वास्थ विभाग ने किया सील

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

दिनेशपुर। बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चल रहे एक निजी अस्पताल को स्वास्थ विभाग ने सील कर दिया। विभागीय कार्रवाई के समय अस्पताल संचालक समेत अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गये। बता दे कि दिनेशपुर श्मशान घाट के पास न्यू लाइफ लाइन के नाम से अस्पताल संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

 

 

किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कहा कि अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा है। जिस पर स्वास्थ विभाग की टीम के साथ 14 अगस्त को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, तो पता चला की जिस महिला चिकित्सक ने नाम से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन था वह अस्पताल छोड़ चुकी है।

 

 

अस्पताल में कोई कागजात भी नही मिले। बताया कि अस्पताल के संचालक ने दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। जिस पर अस्पताल को रजिस्ट्रेशन नही होने तक अस्पताल को बंद रखने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके अस्पताल के संचालन की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब दिनेशपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डॉ. प्रदीप पाण्डे ने मौके पर जाकर देखा तो अस्पताल खुला हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमओ मनोज शर्मा को दी।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

रात को गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजीव सरना, दिनेशपुर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रदीप पाण्डे ने पुलिस को लेकर अस्पताल में छापेमारी की तो वहां में ताला लटका मिला। बाद में स्वास्थ विभाग ने भी अस्पताल के शटर मे एक ताला अपना लगा दिया गया। सीएमओ के निर्देश पर शनिवार दोपहर बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया।