हल्दूचौड़ रोवर रेंजर लीडर ने बेसिक प्रशिक्षण किया पूर्ण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के रेंजर गाईड लीडर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे और रोवर स्काउट लीडर डॉ. हेम चन्द्र द्वारा प्रादेशिक कैम्पिंग सेन्टर भोपालपानी देहरादून में 17 नवंबर से 23 नवंबर तक सात दिवसीय बेसिक रोवर स्काउट लीडर रेंजर गाइड लीडर प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण को प्रादेशिक सचिव आर. एम. काला, स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट एंड गाइड राम सिंह नेगी, अंजली चंदोला, लीडर ऑफ कोर्स रोवर प्रोफेसर डॉ. सतेंद्र कुमार, लीडर ऑफ कोर्स रेंजर बिमला पंत, एलओसी स्काउट गाइड पूर्वेंद्र शर्मा, शगुन सिंह और असिस्टेंट लीडर ऑफ कोर्स ट्रेनर मंगल सिंह गढ़वाल, गायत्री साहू, पी.धीमान के दिशा-निर्देशन में पूर्ण किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

 

 

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल ने प्रशिक्षण पूर्ण करने पर रोवर-रेंजर लीडर को बधाई देते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स यूनिट के विद्यार्थियों को राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

 

 

 

इस अवसर पर समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक कर्मचारी, रोवर्स क्रू और रेंजर्स टीम यूनिट के सदस्य उपस्थित रहे।

kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *