केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने ली सलाहकार समिति की बैठक की और एयपोर्ट विस्तारीकरण के कार्यो में तेजी लाने के दिये निर्देश।

शादाब हुसैन  – संवादाता

रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री एव एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नये अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विस्तार को लेकर अजय भट्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को कार्य मे तेजी लेने को कहा जिससे उत्तराखंड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अतिशीघ् प्रारंभ हो सके। अजय भट्ट ने कहा मौजूदा समय मे एयरपोर्ट के विस्तार के सम्बंध में आ रही समस्या का समाधान भी हो गया है और विश्व विद्यालय की जमीन को लिये बिना भी विस्तारीकरण करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

 

 

इस दौरान अजय भट्ट ने कहा पंतनगर एयपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर मासिक बैठक आयोजन होना चाहिए जो उनकी अनुपस्थिति में सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा लेंगे । केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कुमाऊँ प्रवेश द्वार ओर औद्योगिक राजधानी रुद्रपुर को देखते हुए नये ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विस्तारीकरण बहुत महत्वपूर्ण है जोकि अस्तित्व में आने के बाद उत्तराखंड को आर्थिक दृष्टि से मजबूती देने का कार्य करेगा। वही इस बैठक के दौरान सविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने मौजूद समिति के सदस्यों को सविधान की शपथ दिलाई की हम भारत के सविधान को मजबूत और जनहितैषी बनायेगे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

 

वही सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विधायक शिव अरोरा ने बैठक में कहा कि नये एयरपोर्ट का कार्य अस्तित्व में आते ही हमारे क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी और हमारा पर्यटन ओर मजबूत होगा साथ ही उद्योगों को बल मिलेगा। बैठक में जिला अधिकारी युगल किशोर पंत, विमानपत्तन निर्देशक सुमित सक्सेना, ओसी मनीष बिष्ट, सदस्य विवेक सक्सेना, हेमंत ल्योशाली, जगदीश चन्द आदि लोग मौजूद रहे।