प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में रामनगर रेंज की टीम द्वारा अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली व दो डंपर 12 टायरा को वन अभिरक्षा में लिया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आज दिनांक 23.04.2023 को श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी महोदय तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, श्रीमान उप प्रभागीय वन अधिकारी महोदय तराई पश्चिमी रामनगर के निर्देशन में व वन क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर रेंज के नेतृत्व में रामनगर रेंज की टीम द्वारा अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली व दो डंपर 12 टायरा को वन अभिरक्षा में लेकर हल्दुआ चौकी व जुड़का चौकी में खड़ा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

 

 

सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है टीम में क्षेत्राधिकारी महोदय हरि शंकर सिंह रावत, मोहन चंद्र पांडे वन दरोगा, कमलेश कुमार, ओंकार सिंह, मनवर रावत, मोहम्मद इमरान, चंदन बिष्ट वन दरोगा व रेनू, भावना वन आरक्षी, आमिर खान, कमलेश, इमरान अहमद, पीआरडी जवान सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

 

श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, उप प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर, वन क्षेत्राधिकारी सुरक्षा बल के निर्देशन में आज दिनांक 23,04,2023 को वन सुरक्षा बल द्वारा रात्रि गश्त के दौरान केला मोड़ पर वाहन चेकिंग करते समय एक डंपर स, यूके 18 सीए, 1601 को जांच के लिए रोका वाहन मे प्रपत्र से अधिक खनिज पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

 

 

वाहन को हलदुआ चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया टीम में  हेमचंद सुयाल अजय कुमार मनमोहन सिंह वन आरक्षी 2 एक्स आर्मी मैन व चालक सम्मिलित रहे।