उत्तराखंड सरकार ने राजस्व वृद्धि और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश।

उत्तराखंड सरकार ने राजस्व वृद्धि और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने राजस्व वृद्धि और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 01 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में अपनी पहली सचिव समिति की बैठक में सभी विभागों को बजट प्रावधानों के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूंजीगत मद पर व्यय बढ़ाने और वार्षिक कार्ययोजना को पहले से तैयार करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों को अपने वार्षिक कार्ययोजना में भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य, आउटकम एवं आउटपुट से संबंधित सूचनाओं को समाहित करना होगा। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय और लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पाटकोट में महिलाओं का संघर्ष 21वें दिन भी जारी, कार्रवाई का इंतजार।

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव पहले से तैयार रखें और विभिन्न परियोजनाओं के तहत अवस्थापना विकास से जुड़ी परियोजनाओं को चिह्नित कर ‘शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स’ तैयार करें।

 

 

 

गति शक्ति पोर्टल पर फोकस मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के कार्यों को गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों को अपने प्रस्ताव इस पोर्टल पर निरंतर अपडेट करने होंगे, ताकि परियोजनाओं के गठन से लेकर कार्यान्वयन तक सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हो सकें। उन्होंने मंत्रिमंडल में भेजे जाने वाले प्रस्तावों को पूरी तैयारी के साथ ससमय प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे पर वार, वनभूलपुरा में दो युवक गिरफ्तार।

 

 

 

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए सभी विभागों को अपनी तैयारियां समयबद्धता से पूरी करनी होंगी। यात्रा मार्ग की सभी जरूरतों का आकलन कर व्यवस्थाएं यात्रा शुरू होने से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए।

 

 

चारधाम यात्रा मार्गों पर सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई:

  • केदारनाथ यात्रा मार्ग: सचिव श्री युगल किशोर पंत
  • बद्रीनाथ यात्रा मार्ग: सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
  • गंगोत्री धाम: सचिव डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम
  • यमुनोत्री धाम: सचिव डॉ. नीरज खैरवाल
यह भी पढ़ें 👉  वाहनों से पेट्रोल चुराने वाला शातिर चोर काठगोदाम पुलिस के हत्थे चढ़ा।

बैठक में सभी प्रमुख सचिव एवं सचिव मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि लैण्ड बैंक को समय से तैयार रखा जाए ताकि परियोजनाओं के प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्य प्रारंभ किया जा सके।

उत्तराखंड सरकार की इस बैठक में लिए गए निर्णयों से राज्य की राजस्व व्यवस्था और चारधाम यात्रा की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है।