स्टोन क्रेशरों के खिलाफ़ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

काशीपुर – नगर में एक बार फिर अवैध खनन का काला कारोबार चरम पर है। खनन माफिया अवैध रूप से धरती का सीना चीर उप खनिज निकालकर लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं। वही प्रशासन के गठजोड़ से खनन माफिया अपने कारोबार को अंजाम दे रहे है। अवैध खनन के इस कारोबार से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

स्टोन क्रेशरों के खिलाफ़ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

जनपद उधम सिंह नगर में एक बार फिर अवैध खनन ने जोर पकड़ लिया है जहां स्टोन क्रेशर स्वामी पोपलेन जेसीबी की मदद से गहरे गहरे गड्ढे कर खनन के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। मशीनों द्वारा हो रहे अवैध खनन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लेकिन प्रशासनिक अमला इस ओर कोई भी ध्यान देता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

स्टोन क्रेशरों के खिलाफ़ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

तो वही काशीपुर कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्थित मुरली स्टोन क्रेशर , जय स्टोन क्रेशर ,नेशनल स्टोन क्रेशर समेत क्षेत्र में स्थित क्रेशर द्वारा अवैध खनन के इस काले कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। पोकलेन जेसीबी की मदद से धरती का सीना चीर लगभग 100 फिट से अधिक गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर का संकट मंडराने लगा है। चिंतित ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों से समय-समय पर शिकायतें भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

स्टोन क्रेशरों के खिलाफ़ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।

लेकिन शिकायतों को अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वही अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। उप जिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए और धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्टोन क्रेशरों के खिलाफ़ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा।H

kj
tara