सदियों से बहने वाला जल स्रोत सूखने की कगार पर, बृजवासी ने की जिला प्रशासन से स्रोत पुनर्जीवित करने की माँग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल जहाँ प्रशासन आज विश्व जल दिवस मना रहा है वही झीलों के शहर भीमताल कुमाऊँ राज मार्ग पर सदियों से बहने वाला 20 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से ये जल स्रोत हफ्ते भर से अचानक धीरे-धीरे आज सूख चुका है, जिसके सूखने के कारण पता करने पर जल संस्थान, सिंचाई विभाग, नगर पंचायत के अधिकारी मौन बैठे हैं, जबकि ये जल स्रोत भीमताल झील को रीचार्ज करने का मुख्य स्रोत था, इसके सूखने से नगर वासी चिंतित हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने जीवन काल में इस वर्ष पहली बार ये स्रोत सूखा देखा, इस जल स्रोत के सूखने से आस-पास के इलाके में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

 

 

जल संरक्षण से जुड़ी गंभीर एवं चिंतित समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से इस जल स्रोत की जांच कर पुनर्जीवित करने की मांग की है l

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *