25 से भी अधिक बीमारियां होती है.? लेकिन इस्तेमाल से परहेज नही।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

हल्द्वानी 05 जनवरी 2022- जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जानकारी देते हुए बताया कि गया कि तम्बाकू का इस्तेमाल सिगरेट, बीड़ी, पान मशाला, सुंघनी आदि के रूप मे किया जाता है, जो मृत्यु का सबसे बडा कारण है। उन्होने बताया कि तम्बाकू के उपयोग के वजह से 25 से अधिक बीमारियां होती है तथा भारत मे एक तिहाई आबादी तम्बाकू का प्रयोग करती है। बताया गया कि भारत वर्ष मे 26.67 प्रतिशत पुरूष, 12.8 प्रतिशत महिलाएंे तथा 21.04 प्रतिशत युवा तम्बाकू का प्रयोग करते है तथा सबसे ज्यादा तम्बाकू का प्रयोग खैनी एवं बीडी के रूप मे किया जाता है। बताया कि तम्बाकू के सेवन से टीबी, एमफाईसीमा व हृदयरोग, फेफडों का कैंसर, हार्ट स्टोक का खतरा बढता है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्कूलों, कालेजों की 100 मीटर की परिधि मे धूम्रपान के विक्रय पर रोक लगाने, विभिन्न स्थानों पर निर्दिष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विद्यालय मे चेतावनी बोर्ड लगाये जाएं तथा बच्चों एवं युवाओं को इससे होने वाले नुकसान हेतु जनजागरूता लाई जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों का चालान किया जाए तथा प्रशासन की ओर से दण्डात्मक कार्यवाही की जाए, बताया गया कि पुलिस द्वारा चालान की कार्यवाही की जा रही है।
बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी,एसीएमओ डा0 टीके टम्टा, सहायक आयुक्त कमल किशोर जोशी, संजय सिह के साथ ही अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *