नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी, अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी, अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी, अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 14 बोतल और 105 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

 

 

 

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के सख्त रुख में स्टंटबाजों पर लगातार कार्यवाही, झील में स्टंटबाजी करने वाले 04 युवक गिरफ्तार, न दें मौत को चुनौती, समझदार बनें, मूर्खतापूर्ण स्टंट से दूर रहें, वोटिंग करते हुए 04 स्टंटबाजों को भीमताल पुलिस ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, उतारा स्टंटबाजी का भूत।

तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी

  1. गोलापुल के पास गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने स्टेडियम से करीब 100 मीटर गोलापुल की ओर चेकिंग के दौरान अभियुक्त चंदन राम पुत्र स्व. भवान राम, निवासी नवाड़ खेड़ा, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को 14 बोतल बाजपुर गुलाब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 32/2025, धारा 60 EX ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘टीवी 9 शिखर सम्मेलन 2025’ में किया प्रतिभाग, विकास व नीतियों पर रखे विचार।

 

 

 

  1. मित्र कॉलोनी तिराहा से गिरफ्तारी: न्यू शॉप के सामने स्थित निर्माणाधीन भवन, थाना काठगोदाम के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त श्याम आर्य पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी बेड़ीखत्ता, जवाहर ज्योति, दमुआदूंगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को 53 पव्वे बाजपुर गुलाब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 33/2025, धारा 60 EX ACT के तहत मामला दर्ज किया गया।
  2. कुमाऊं कॉलोनी से गिरफ्तारी: कुमाऊं कॉलोनी, नंद बिहार, बंजरखेत, थाना काठगोदाम से अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र छोटेलाल, निवासी कुमाऊं कॉलोनी, नंद बिहार, दमुआदूंगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को 52 पव्वे बाजपुर गुलाब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 34/2025, धारा 60 EX ACT के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
यह भी पढ़ें 👉  रा.प्रा. विद्यालय रामपुर में स्थायी अध्यापक की नियुक्ति को लेकर धरना जारी।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

इस अभियान में पुलिस की निम्नलिखित टीम शामिल रही:

  • महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह
  • उप निरीक्षक अरुण सिंह राणा
  • अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद
  • कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
  • कांस्टेबल प्रेम प्रकाश
  • कांस्टेबल भुवन चंद्र
  • कांस्टेबल बसंत कुमार
  • कांस्टेबल अशोक रावत

जनपद नैनीताल पुलिस नशे के विरुद्ध अपने सख्त अभियान को आगे भी जारी रखेगी।