यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। मशहूर यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला होने की खबर सामने आई है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल काशीपुर के एल.डी. भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब स्थलीय सत्यापन के बाद ही बनेगी रिपोर्ट।

घटना के कारणों का अब तक नहीं चला पता
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किन कारणों से हुआ और इसमें कौन शामिल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

सोशल मीडिया पर फैली हलचल
बिरजू मयाल के प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस घटना को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

पुलिस की ओर से जल्द ही इस मामले में आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।