डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य की पहल से जंगल सफारी के परमिट में खत्म होगी एजेंटों की मनमानी, नई ऑनलाइन वेबसाइट हूई लॉन्च।

डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य की पहल से जंगल सफारी के परमिट में खत्म होगी एजेंटों की मनमानी, नई ऑनलाइन वेबसाइट हूई लॉन्च।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों और समृद्ध वन्यजीवन का आनंद लेना अब और भी आसान हो गया है। तराई पश्चिमी डिवीजन के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने जंगल सफारी परमिट बुकिंग के लिए एक नई ऑनलाइन वेबसाइट लॉन्च की है। इस कदम से पर्यटकों को परमिट बुकिंग में आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और बिचौलियों की धोखाधड़ी पर भी लगाम लगेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

पुरानी समस्याओं पर विराम

पहले पर्यटकों को जंगल सफारी परमिट के लिए एजेंटों की मनमानी, गलत परमिट जारी होने और अतिरिक्त शुल्क जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई ऑनलाइन प्रणाली से अब पर्यटक सीधे वेबसाइट के जरिए परमिट बुक कर सकते हैं।

 फाटो जोन भी हुआ ऑनलाइन

डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि उत्तराखंड के अधिकांश जंगल जोन पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग के तहत आ चुके थे। अब मंत्र फोटो जोन को भी इस सुविधा में शामिल कर लिया गया है, जिससे सभी प्रमुख जोन ऑनलाइन प्रक्रिया के दायरे में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

 

पर्यटन और राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद

इस पहल से न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आने से धोखाधड़ी की संभावना समाप्त हो जाएगी।

 

 

“यह पहल पर्यटकों और सरकार, दोनों के लिए फायदेमंद है। ऑनलाइन बुकिंग सुविधा के माध्यम से न केवल पर्यटन अनुभव आसान होगा, बल्कि जंगल सफारी के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा,” डीएफओ ने कहा।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

 

 

अब बुकिंग हुई आसान

उत्तराखंड के जंगलों की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए अब पर्यटकों को एजेंटों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बस एक क्लिक में वे आसानी से परमिट बुक कर सकते हैं और जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं।