नैनीताल-भीमताल यात्रा रूट पर वीकेंड में भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-भीमताल यात्रा रूट पर वीकेंड में भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान लागू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

दिनांक 19/01/2025 रविवार को (वीकेंड) नैनीताल/भीमताल/कैंची धाम, यात्रा रूट में पर्यटक वाहनों का दबाव अधिक होने पर,भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान

 

 

शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

* वीकेंड के दौरान,रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय 09:00 बजे से 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

 

* आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) 12:00 बजे से 21:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

* कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026: नैनीताल में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न, केंद्रों पर पुलिस रही मुस्तैद।

 

 

 

* गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

* चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

 

 

 

* पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 09:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली / भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड / सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जायेगा।