दर्दनाक सड़क हादसा, कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी; दो युवकों की मौत।

दर्दनाक सड़क हादसा, कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी; दो युवकों की मौत।
ख़बर शेयर करें -

दर्दनाक सड़क हादसा, कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी; दो युवकों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सातशिलिंग–थल मार्ग पर सुवालेख के पास रिण क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संस्कृत पर जोर, प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मान और नई योजनाओं की शुरुआत

पुलिस के अनुसार जीआईसी रोड पिथौरागढ़ निवासी संजू (28), पंडा निवासी संजय कुमार (30) और बीसाबजेड़ निवासी हयात खड़ायत (32) कार से घूमने के लिए मुवानी गए थे। देर रात वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

जब देर रात तक तीनों युवक घर नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क नहीं हो सका, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम खाई में उतरी और कार तक पहुंची।

मौके पर संजय कुमार और हयात खड़ायत मृत पाए गए, जबकि गंभीर रूप से घायल संजू को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।