एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के हस्तक्षेप से ढेला रेंज बाघ हमला मामले में ग्रामीणों की मांगें पूरी।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के हस्तक्षेप से ढेला रेंज बाघ हमला मामले में ग्रामीणों की मांगें पूरी।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के हस्तक्षेप से ढेला रेंज बाघ हमला मामले में ग्रामीणों की मांगें पूरी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रामनगर क्षेत्र के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में बाघ द्वारा महिला पर हमला किए जाने के मामले में पीड़ित परिवार एवं आक्रोशित ग्रामीणों की सभी मांगें पूरी कर दी गई हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  फिरोंदारा मण्डल व ग्रामीण मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम की रही धूम, मातृशक्ति के अपार स्नेह से भावुक हुए इंदर रावत।

गौरतलब है कि दिनांक 02.01.2026 को सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र, ढेला रेंज कॉर्बेट रामनगर में जंगल से लकड़ी लेने गई सुखिया देवी (65 वर्ष) पत्नी चंदन सिंह, निवासी सांवल्दे पश्चिमी रामनगर पर बाघ ने हमला कर दिया था। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। सर्च अभियान के दौरान महिला का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने मानव–वन्य जीव संघर्ष रोकने, क्षेत्र में पिंजरा लगाने तथा हमलावर बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। एसएसपी नैनीताल ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई संपन्न कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के पवित्र धागे में बंधा खाकी का संकल्प, PRO हेमा ऐठानी ने SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को बांधी राखी, जनसुरक्षा का संकल्प हुआ और मजबूत, ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों- जवानों को राखी बांधकर जताया स्नेह — मजबूत हुआ सेवा और विश्वास का रिश्ता।

एसएसपी नैनीताल द्वारा श्री राहुल मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर रामनगर कॉर्बेट से वार्ता कर क्षेत्र में पिंजरा लगवा दिया गया है, साथ ही बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने की अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

kj
tara