मास्टर ट्रोनरो को ईवीएम मशीन का दिया प्रशिक्षण।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

विधानसभा सामान्य निर्वाचन को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु शुक्रवार को प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र में मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी एके सिंह तथा प्रशिक्षक आरपी जोशी ने कहा कि ईवीएम संचालित करने का जितना अच्छा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर लेंगे, उतने ही अच्छे ढंग से पीठासीन अधिकारियों व अन्य निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अटल उत्कृष्ट कॉलेज में बदहाली का ‘काला सच’! पेड़ों की कटाई से लेकर सुविधाओं तक सवाल।

 

उन्होने कहा कि ईवीएम के प्रत्येक बिंदु की जानकारी होने से निर्वाचन कार्य कराने में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने कहा किएम-3 वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार एक कन्ट्रोल यूनिट (सीयू) से 24 बैलेट यूनिट (बीयू) को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि एक बीयू में अधिकतम 16 कण्डीडैट सेट किये जाते हैं और इस प्रकार 24 बैलेट यूनिट में कुल 384 कैण्डीडेट सेट किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, मुखानी पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा।

 

इस अवसर पर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनो को एक दूसरे से केबिल कनेक्शनों से कनेक्ट करना मतदान पत्र लगाना, माक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 76 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण ग्रहण किया जोकि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान कार्मिकों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री खजान दास का दो दिवसीय नैनीताल दौरा, 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *