त्रिलोक सिंह चीमा ने कि अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। विधायक निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा है, कि उत्तराखंड को पुष्कर सिंह धामी जैसे ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री की दरकार है। उन्हें ही सूबे का सीएम बनाना चाहिए। आज रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में अपने पिता पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के साथ त्रिलोक सिंह चीमा पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कई सवालों के जबाव दिये। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र में विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है। वह अपने पिता की तर्ज पर इस विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ साथ भयमुक्त समाज के ढांचे को बरकरार रखेंगे। चीमा ने कहा कि काशीपुर को जिला बनाने की मांग से वह अवगत हैं। जब भी नये जिले सरकार द्वारा बनाये जायेंगे तो उसमें काशीपुर जिले का नाम सबसे पहले होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता वाले मदरसों पर धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 20 का संचालन बंद।

 

चुनाव के दौरान भीतरघात के मसले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में नव निर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि अब जनता जागरूक है वह किसी के कहने पर प्रभावित होकर वोट नहीं देती वरन अपने मन से विकास को समर्पित पार्टी और प्रत्याशी को चुनती है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भाजपा नेतृत्व के द्वारा उन्हें टिकट देकर पार्टी और काशीपुर की जनता की सेवा का अवसर देने के उसका आभार जताया। साथ ही काशीपुर विधानसभा की जनता को भी उन्होंने खुद पर भरोसा जताने पर धन्यवाद दिया। त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने पिता विधायक हरभजन सिंह चीमा को श्रेय देते हुए कहा कि उद्योग और राजनीति में वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वह उनकी देन है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

त्रिलोक सिंह चीमा ने कि अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता

इस दौरान उनके पिता पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी बात रखते हुए पार्टी नेतृत्व और स्थानीय मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतने ज्यादा मतों से उनके पुत्र की जीत ऐतिहासिक जीत है। पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को माफ करना या न करना पार्टी का काम है। इस दौरान चुटकी लेते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा इस समय आपको जीत के लड्डू खिलाने के लिए बुलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि वह पूर्व की भांति काशीपुर की जनता की सेवा करते रहेंगे। और अपने अनुभवों का लाभ नवनिर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को देते रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान वहाँ कृष्ण कुमार अग्रवाल, खिलेन्द्र चौधरी, डा गिरीश तिवारी, प्रदीप पैगिया, जगत सिंह बिष्ट समेत अनेक भाजपा के नेता मौजूद थे।

 

kj
tara