1.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन  – संवाददाता

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जनपदो को थाना स्तर पर ANTF (एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स) के गठन करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो और ANTF टीम उधमसिंहनगर को थानों के साथ मिलकर ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में ANTF टीम रुद्रपुर की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलभट्टा ANTF रुद्रपुर की टीमों द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में संयुक्त चैकिंग अभियान चलाते हुए थाना पुलभट्टा गेट के पास चौकिंग के दौरान दिनांक 29/11/2022 की रात्रि समय करीब 20.45 बजे दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा जो बरेली की ओर से रोडवेज से आ रही थी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

 

पुलिस की चैकिंग देखकर माने से पहले रोडवेज से उतर गयी भी चैकिंग के दौरान जिनके द्वारा अपने पास अफीम होना बताया गया मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज श्री ओम प्रकाश शर्मा महोदय द्वारा म0उ0नि0 दीपा अधिकारी से दोनो पकड़ी गयी दोनो महिलाए जो की संगी बहने है क्रमशः 1. आरती मिस्री पत्नी नरेश मिस्री निवासी लातेहार झारखण्ड 2. आरती रविदास पत्नी रमेश रविदास निवासी गया बिहार की तलाशी लिवायी गयी तो दोनो महिलाओं के पास उनके लेडिज पर्स के अन्दर क्रमश 1.026 किलो ग्राम व 468 ग्राम लगभग 1.5 किलो अवैध अफीम व मेकअप का समान बरामद हुआ पूछताछ में उक्त दोनो महिलाओं द्वारा लालकुआ गोला नदी में रेता बजरी का काम करने और इसी दौरान ट्राजिट कैम्प रुद्रपुर के डा0 प्रताप यादव से जान पहचान होने की बात बतायी यह भी बताया कि हम दोनो बहने झारखण्ड से विगत 08-10 वर्षों से डा0 प्रताप यादव के लिए 1.5 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम लाती है और उसे दो लाख रुपये किलो के हिसाब से बेचती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

 

दिनांक 30/10/2022 को थाना ट्राजिट कैम्प से डाक्टर प्रताप यादव अफीम तस्करी के मामले में जेल चला गया है हम दोनो आज यह अफीम गिधौर चातरा झारखण्ड से दिनेश जाधव से 1.5 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से लेकर डा0 प्रताप यादव के बेटे अंकित यादव को रोडवेज बस से देने आ रही थी की पुलभट्टा के पास आप लोगो ने पकड़ लिया । इसके अतिरिक्त दोनो अभियुक्ताओं द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र में कुछ नामी गिरामी लोगो को अफीम देने की बात कबूली है दोनो गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR NO-191/2022 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। दोनो अभियुक्ताओं को रिमाण्ड हेतु मान न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक पर गांजा ले जा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

 

अन्तराष्ट्रीय बाजार में बरामदा अफीम की कीमत लगभग 15 लाख रुपये आकी गयी है। अभियुक्ताओं के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

*गिरफ्तार अभियत्ता-*

1- आरती मिस्री पत्नी स्व0 नरेश मिस्री उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम टोटी हेसला थाना बालूमात जिला लातेहार झारखण्ड

2- आरती देवी पत्नी रमेश रविदास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डुमरी देशिन बीघा थाना चाखन जिला गया बिहार

 

 

*बरामदगी:-*
1- लगभग 1.5 किलो अवैध अफीम कीमत करीब 15 लाख रुपये
2. दो अदद लेडिज पर्स मय आधार कार्ड

*गिरफ्तारी टीम:-*
ANTF टीम रुद्रपुर उधमसिंहनगर
पुलिस थाना टीम पुलभट्टा

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *