करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत, दोनों को बचाने में परिवार के दो अन्य लोग करंट लगने से हूए घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जयपुर – राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और दोनों को बचाने के फेर में परिवार के दो अन्य लोग करंट लगने से घायल हो गये। पुलिस अधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि अहमदपुरा चौकी गांव निवासी दिलखुश मीणा (22) सोमवार को सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था, लेकिन इस दौरान वह 11 किलोवाट लाइन के टूटे तार से करंट की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

अधिकारी ने बताया कि उसके शोर मचाने पर उसका चचेरा भाई सोनू मीणा (19) उसके पास पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि कंरट से दोनों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों को बचाने के लिए सोनू के पिता महावीर मीणा (45) और ताऊ अर्जुन मीणा (50) भी गये, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। मृतकों के परिजनों ने मौत के लिए बिजली निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए बिजली बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिजली बोर्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 337, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *