बीटीसी परिसर में बसों की दो बॉडी में लगी भयंकर आग।

अमित नौटियाल –  संवाददाता

ऋषिकेश

रोडवेज बस स्टैंड के निकट बीटीसी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर के एक हिस्से में बस की दो बॉडी में अचानक भयंकर आग लग गई। आग की लपटों और आसमान में उड़ रहे काले धुएं को देखकर हर कोई भयभीत होता हुआ नजर आया।

 

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

 

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।