बीजेपी सांसद के लिए दो पत्नियों ने रखा करवाचौथ व्रत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय  – सह संपादक

राजस्थान के उदयपुर से बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दरअसल मीणा ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। अर्जुनलाल मीणा जो कि 58 साल के है उन्होंने अपनी दोनो पत्नियों के साथ व्रत खौला जिसमें एक का नाम मीनाक्षी औऱ दुसरी का नाम राजुकमारी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

सांसद की दोनों पत्नियां आपस में बहन हैं। करवाचौथ का पर्व गुरुवार को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने भी करवाचौथ मनाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस बीच राजस्थान के उदयपुर से आने वाले बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा की तस्वीर भी शेयर की जा रही है, जिसमें वे अपनी दो पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तीन घंटे तक वाटर हॉल के पास डटी रही बाघिन, गार्जिया जोन में पर्यटकों को मिले रोमांचक दीदार।

 

 

बता दें कि 58 साल के सांसद मीणा ने करवाचौथ का पर्व अपनी दो पत्नियों के साथ मनाया। मीणा की शादी दो महिलाओं मीनाक्षी और राजकुमारी से हुई है। मीनाक्षी और राजकुमारी दोनों बहनें हैं। पेशे की बात करें तो सांसद की एक पत्नी राजकुमारी टीचर हैं, तो वहीं दूसरी पत्नी मीनाक्षी एक गैस एजेंसी की मालकिन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

 

 

अर्जुनलाल मीणा राजस्थान के उन 25 भाजपा सांसदों में शामिल थे, जिन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने संसद में भेजा था। इससे पहले साल 2014 के आम चुनाव में भी वह सांसद चुने जा चुके हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *