अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत SSP NAINITAL ने शहीद अग्निशमन कार्मिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता हेतु किया रवाना।

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत SSP NAINITAL ने शहीद अग्निशमन कार्मिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता हेतु किया रवाना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

*पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून* के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष दिनांक 14 से 20.04.2024 तक “*अग्निशमन सेवा सप्ताह*” मनाते हुए *स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम व बचाव* हेतु जागरूक करने किये जाने के क्रम में आज दिनांक 14.04.2024 को * प्रहलाद नारायण मीणा(IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा *अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ* किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

 

आज ही के दिन *वर्ष 1944 को मुम्बई के डॉक यार्ड बन्दरगाह में विस्फोटक पदार्थों से भरे जहाज में भीषण अग्निकाण्ड के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित कर 02 मिनट का मौन रखा गया।*

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

तत्पश्चात एसएसपी नैनीताल महोदय द्वारा अग्निशमन टीमों को *हरी झण्डी दिखाकर क्षेत्र में लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक* करने हेतु रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

अग्निशमन टीमों द्वारा क्षेत्र में *व्यापक प्रचार-प्रसार* करते हुए *अग्निसुरक्षा के संबंध में पंपलेट वितरित* कर लोगों को जागरूक किया गया।

 

 

कार्यक्रम में FSO श्री किशोर उपाध्याय, LFM श्री हरनाम सिंह, LFM श्री अर्जुन सिंह सहित अन्य अधि0/कर्म0 व महिला कार्मिक उपस्थित रहे।