उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार  राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु, आयोजित होगी विशेष बैठक।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार  राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु, आयोजित होगी विशेष बैठक।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार दिनांक11.05.2024को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल सम्पादन हेतु माननीय जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल श्री सुबीर कुमार जी द्वारा दिनांक 01.05.2024 को जिला मुख्यालय स्थित, दीवानी न्यायालय परिसर में,समस्त आदरणीय न्यायाधीशगण, बार संघ नैनीताल के आदरणीय पदाधिकारीगण एवम विद्वान अधिवक्तागण ,विभिन्न बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ,बैंक के अधिकारीगण के साथ विशेष बैठक की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।

 

 

माननीय महोदय द्वारा समस्त स्टेकहोल्डर्स से अब तक लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत किए गए मामलो की संख्या ,ऐसे मामले जिनमे शमन की संभावना है ,को चिन्हित किया जाना, वाद कारियो को लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किए जाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। माननीय महोदय द्वारा कहा गया की शामनीय प्रकृति के अपराधिक मामले ,मोटर एक्सीडेंट मामले,ट्रैफिक चालान,बैंक लोन रिकवरी के मामले,सिविल वाद ,चैक बाउंस के मामले एवम विभिन्न प्रकार के अन्य शमनीय मामले लोक अदालत में निस्तारित होने से न्यायालयों में लंबित मामलों की पेंडेंसी,एवम अपील स्तर पर नवीन दायरे को भी काफी सीमा तक कम किया जा सकता है ।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा सक्रिय, रुद्रपुर के विकास प्रस्तावों पर आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात।

 

 

 

 

अतः सभी से ,बढ़ चढ़ कर लोक अदालत में प्रतिभाग किए जाने तथा लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।

ख़बर शेयर करें -