कार्बेट टाइगर रिजर्व व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत पार्क की दक्षिणी सीमा व अवैध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए फ्लैगमार्च का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

कार्बेट टाइगर रिजर्व व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत उप निदेशक महोदय, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल) के निर्देशानुसार आज दिनांक : 13.06-2023 को पार्क की दक्षिणी सीमा व अवैध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए फ्लैगमार्च का आयोजन उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ महोदया, कार्बेट टाइगर रिजर्व (श्रीमती शालिनी जोशी), उप प्रभागीय वनाधिकारी, नजीबाबाद उत्तर प्रदेश (अंशुमान मित्तल) के नेतृत्व में प्रातः 8.00 बजे वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ़ से प्रारम्भ किया गया। जिसमें गया।

 

 

जिसमें वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ / झिरना/ढेला व वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ / नगीना / नजीबाबाद रेंज का स्टाफ अपने अपने वन क्षेत्राधिकारीयों के साथ वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ़ में एकत्र हुए। उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ महोदया, कार्बेट टाइगर रिजर्व व उप प्रभागीय वनाधिकारी, नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के द्वारा समस्त स्टाफ को सम्बोधित करते हुए फ्लैगमार्च के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया गया तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर व अवैध गतिविधियों को विफल करने हेतु फ्लैगमार्च के दौरान उपस्थित समस्त स्टाफ को वन एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु प्रेरित करने तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 ( यथा संशोधित 2006) की धारा- 9 व अवैध गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए स्टाफ को फ्लैगमार्च हेतु रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

 

इसके पश्चात समस्त स्टाफ अपने-अपने राजकीय वाहनों से पंक्तिबद्ध होकर (फ्लैगमार्च का दल) यू०पी० सीमा, कालागढ होते हुए भिक्कावाला – मीरापुर होते हुए ग्राम मालौनी पहुँचे वहाँ पर ग्रामवासियों के साथ बैठक की गयी जिसमें ग्रामवासियों को पर्यावरण सम्बन्धित जानकारी से अवगत कराया गया तत्पश्चात फ्लैगमार्च का दल यू०पी० सीमा के भाग की चैकिंग करते हुए धारा ग्राम पहुँचा वहीं पर धारा ग्रामवासियों के साथ सुक्ष्म बैठक की गयी जिसमें उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ व उप प्रभागीय वनाधिकारी, नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के द्वारा अनेक जानकारियां प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका! 1.121 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

 

 

तत्पश्चात फ्लैगमार्च का दल यू०पी० वन क्षेत्र की चैकिंग करते हुए रानी नांगल पहुंचा वहाँ पर गुजर झालों को चैक करते हुए फक्कड चौराहे के भाग का चैकिंग कर झिरना वन विश्राम भवन पहुँचे। वहाँ पर उपस्थित डी०एफ०ओ०, बिजनौर के द्वारा उपस्थित समस्त फ्लैगमार्च गश्ती दल को वन एवं वन्यजीवों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए डी-ब्रीफिंग कर सभी को सम्बोधित किया तथा फ्लैगमार्च को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त कर विशेष सर्तकता बरतने हेतु सभी सभी स्टाफ को निर्देशित किया गया। इस प्रकार समस्त उनके द्वाराक फ्लैगमार्च का समापन किया गया। तदोपरान्त समस्त अपने-अपने गंतव्य स्थलों को चले गये।

यह भी पढ़ें 👉  छोई की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *