उफनते धनगढ़ी नाले में फंसी यात्रियों से भरी बस, यात्रियों की अटकी सांसें।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

 

प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नदी-नालों को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. बारिश से रामनगर का धनगढ़ी नाला (Ramnagar Dhangarhi Nala) उफान पर है. वहीं आज सुबह एक बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई और जेसीबी मशीन की मदद से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है.धनगढ़ी नाला में अभी तक कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है. वहीं देर रात से हो रही लगातार बारिश (Ramnagar heavy rain) की वजह से धनगढ़ी नाला फिर उफान पर है. वहीं आज सुबह यात्रियों से भरी बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई. जिसमें बैठे यात्रियों की जान पर बन आई.

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

 

हालांकि नाले में आज पानी उतना ज्यादा नहीं है, लेकिन बारिश जारी है और कभी भी नाले का पानी बढ़ सकता है. वहीं सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन की मदद से नाले में फंसी बस को निकालने में जुटी हुई है. वहीं मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.गौर हो कि भारी बारिश से रामनगर का धनगढ़ी नाला उफान पर है. पानी सड़क पर ओवरफ्लो हो रहा है. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस नाले को पार कर रहे हैं. बीते दिनों यहां शिक्षकों की एक कार बह गई थी, शिक्षकों की जान बाल-बाल बची थी. उस घटना से भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं.दरअसल, रामनगर काशीपुर हाईवे 309 कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

इस मार्ग पर एक धनगढ़ी नाला भी पड़ता है. ये नाला बरसात के दिनों में रौद्र रूप ले लेता है. अकसर पहाड़ों में बारिश होने पर यह बरसाती नाला उफान पर आ जाता है. एक बार फिर से धनगढ़ी नाले में तेज बहाव में मटमैला पानी बह रहा है. ऐसे में हाईवे पर आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है. लेकिन कुछ वाहन चालक बेखौफ नाले को पार कर रहे हैं. ऐसे में किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है.