वन विभाग की छापामार कार्रवाई लाखो की बेशकीमती लकड़ी सहित आरा मशीन जब्त। अभी तक कितनी आरा मशीनो पर कार्रवाई हो चुकी है बड़ी पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक 

काशीपुर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरा मशीन और बड़ी मात्रा में लाखों की कीमत की सागौन की बेशकीमती लकड़ी बरामद की है। जसपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लकड़ी माफियाओं का बोलबाला था क्षेत्रयी अधिकारियों की सांठगांठ से लकड़ी माफिया अपने अवैध कारोबार को जमकर अंजाम दे रहे थे, मुखबिर की सूचना के वन विभाग के डीएफओ ने जसपुर विधानसभा क्षेत्र में छापेमारी की जिस में अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों को भी सीज किया गया, डीएफओ डीएफओ की इस कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में काफी हड़कंप तो देखने को मिला कुछ लकड़ी माफियाओं ने अपने क्षेत्रों को छोड़ कर इधर-उधर आरा मशीन लगाकर जमकर उसमें चोरी की बेशकीमती लकड़ियो चिरान किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

जिसकी सूचना वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ललित आर्य को मिली ललित आर्य ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर जांच में जुट गई, जांच के दौरान जसपुर विधानसभा और काशीपुर वन विभाग क्षेत्र में चोरी छुपे बेशकीमती सागोन की लकड़ी का चिरान कर मोटे दामों में बाजरो में नीलाम किया जा रहा था, वन विभाग की छापेमारी में वन विभाग को लाखों की बेशकीमती सागौन के गिल्टे बरामत हुए है, जिन की बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है, बरहाल वन विभाग के इस छापे की भनक लकड़ी माफिया को लग गई और अपनी आरा मशीन को छोड़कर लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गया, रेंजर ललित आर्य ने लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आरा मशीन को सील कर दिया, जसपुर विधानसभा में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बेशकीमती लकड़ी सागौन की तस्करी हो रही है, वाहनों में भरकर यह लकड़ियां चोरी छुपे आरा मशीनों पर पहुंचती है लेकिन सोचने वाली बात है कि लकड़ियां चोरी छुपे कट भी जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के 20 प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त, कॉपी-किताब और ड्रेस खरीद मामले में नोटिस जारी। कोंन कोंन से वो स्कूल पूरी खबर खोलकर पढ़िये।

 

और जसपुर विधानसभा में घूम काम कर आरा मशीन तक पहुंच भी जाती है, जिसकी भनक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को नहीं लगती, वन विभाग के डीएफओ अभी मीडिया का सवालों के जवाब देना उचित नहीं समझा डीएफओ कुंदन कुमार का कहना है जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती लकड़ी कहां से आई आरा मशीन किसकी है जगह किसकी है और भी ऐसी जांच के बिंदु हैं जिनको जांच बिना कुछ भी कहना सही नहीं है,शायद वन क्षेत्र के डीएफओ कुंदन कुमार इस बार वन विभाग के कर्मचारी को भी बेनकाब करने की तैयारी में जिस की सांठगांठ से इतना बड़ा माल की तस्करी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

वही डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि काशीपुर में अवैध रूप से अवैध आरा मशीन संचालित है जिसमें काशीपुर रेंज का स्टाफ और काशीपुर रेंज स्टॉफ के द्वारा संयुक्त रुप में कार्रवाई की गई इस मौके पर 35 सागोन के गिलते भी प्राप्त किये गए है जो भी वहां पर प्रकाशट मिला था उसको भी सीज कर दिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले जसपुर क्षेत्र में 3 आरा मशीन खींच कर गई थी। आज चौथी आरा मशीन को सीज किया है सूचना मिलने पर विभाग इस तरह की आगे की कार्रवाई करता रहेगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *