“उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: मतदान कर्मचारियों को तैयार किया गया, प्रशिक्षण दिया गया”

“उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: मतदान कर्मचारियों को तैयार किया गया, प्रशिक्षण दिया गया”

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

शुक्रवार को विधानसभा भीमताल एवं हल्द्वानी मतदान /पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न। नोडल अधिकारी मतदान/मतगणना उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय सभागार में भीमताल विधान सभा के प्रथम पाली में 348 तथा द्वितीय पाली में 348 कार्मिकों के साथ ही 38 जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। मेडिकल कालेज सभागार में विधान सभा हल्द्वानी के प्रथम पाली में 532 तथा द्वितीय पाली में 404 कार्मिकों के साथ ही 23 जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

 

इस असवर पर सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार ने मुक्त विश्ववद्यिलय में प्रशिक्षण में पहुचकर निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा विधान सभा भीमताल व हल्द्वानी के मतदान /पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को ईवीएम एवं वीवीपैट की तकनीकी जानकारियों के साथ ही शंकाओं को भी दूर किया गया साथ ही प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

 

 

 

 

नोडल अधिकारी मतदान/मतगणना हिमांशु जोशी ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्मिकों के डाक मत पत्र व चुनाव ड्यूटी प्रमाण-पत्र जमा किये गये ताकि निर्वाचन में लगे सभी कार्मिक अपने मताधिकार का प्रयोग शतप्रतिशत कर सकें। इस अवसर पर सभी कार्मिकों को ईवीएम,वीवीपैट का प्रशिक्षण भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

 

 

 

प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, के साथ ही समस्त विधान सभाओं के सहायक रिटर्निंग आफीसर एवं कार्मिकों के साथ ही मास्टर ट्रेनर एचबी चन्द्र, पूरन तिवारी,आरती जैन, दीप्ति गुणवंत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।