उत्तराखण्ड नगर निगम चुनाव 2024: आरक्षण और आवंटन सूची जारी, जनता से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड नगर निगम चुनाव 2024: आरक्षण और आवंटन सूची जारी, जनता से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखण्ड राज्य के नगर निगमों में 2024 के सामान्य निर्वाचन के लिए नगर प्रमुख पदों के आरक्षण और आवंटन का प्रस्ताव जारी किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत, विभिन्न नगर निगमों में पदों को अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। प्रस्तावित सूची निम्नानुसार है:

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पुष्कर सिंह धामी ने की जनसुनवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

आरक्षण और आवंटन सूची:

  1. देहरादून नगर निगम – अनारक्षित
  2. ऋषिकेश नगर निगम – अनुसूचित जाति
  3. हरिद्वार नगर निगम – अन्य पिछड़ी जाति (महिला)
  4. रुड़की नगर निगम – महिला
  5. कोटद्वार नगर निगम – अनारक्षित
  6. श्रीनगर नगर निगम – अनारक्षित
  7. रूद्रपुर नगर निगम – अनारक्षित
  8. काशीपुर नगर निगम – अनारक्षित
  9. हल्द्वानी नगर निगम – अन्य पिछड़ी जाति
  10. पिथौरागढ़ नगर निगम – महिला
  11. अल्मोड़ा नगर निगम – महिला
  12. रामनगर – अनारक्षित
यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

आपत्ति और सुझाव आमंत्रण:

राज्य सरकार ने इन आरक्षण प्रस्तावों पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।

  • इच्छुक व्यक्ति 7 दिन के भीतर अपनी आपत्ति या सुझाव निम्नलिखित माध्यमों से भेज सकते हैं:
    • डाक द्वारा: निदेशक, शहरी विकास विभाग, देहरादून
    • ईमेल द्वारा: directorudd@gmail.com
यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन, आईआईटी रुड़की ने जीती रनिंग ट्रॉफी।

सभी प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद, शहरी विकास विभाग शासन को अंतिम संस्तुति भेजेगा। इसके बाद शासन अंतिम निर्णय लेगा।

यह प्रस्ताव क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समावेशन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।