हल्द्वानी शहर (शनिवार / रविवार) को यातायात के दौरान वीकेंड प्लान 11/12.05.2024  जनपद- नैनीताल।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर (शनिवार / रविवार) को यातायात के दौरान वीकेंड प्लान 11/12.05.2024  जनपद- नैनीताल।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालक जो शहर नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे है उनके वाहनों हेतु-

■ बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से पैसे उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■ कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमाताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

 

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड का रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमाताल रोड में प्रवेश करें।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*

 

 

नोट- यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालादुगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से सटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।