पश्चिमी गैबुआ बीट प्लाट N1 निकट दाबका नदी क्षेत्र में आग लगाते हुए एक व्यक्ति कों रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

बैलपड़ाव राजि अंतर्गत अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जारी गस्त के दौरान सायं पश्चिमी गैबुआ बीट प्लाट N1 निकट दाबका नदी क्षेत्र में आग लगाते हुए एक व्यक्ति जिसका नाम कमलापति निवासी गैबुआ को रंगे हाथों पकड़ा गया जिसके पास से एक दियासिलाई, एक लाइटर बरामद कर सीज़ किया गया। अभियुक्त को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया। कार्यवाही अंतर्गत भारतीय वन अधिनियम 1927 आरम्भ कर दी गयी। गस्ती दल में वन दरोगा खिलाड़ी राम, वन रक्षक सोनी शर्मा, बसंत बल्लभ पंत आनंद सिंह बोरा आदि सम्मिलित थे। अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

संतोष पंत
वन क्षेत्राधिकारी बैलपड़ाव

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *