फ्लैट नंबर पूछने पर युवक की बेरहमी से पिटाई फटा कान का पर्दा।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

गाजियाबाद हाउसिंग सोसायटी के सिक्योरिटी गार्डों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले थम नहीं रहे हैं। इस बार नोएडा के बजाय गाजियाबाद से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां राजनगर एक्सटेंशन की पैराडाइज सोसायटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने सोसायटी में जाने वाले व्यक्ति से नाम और फ्लैट नंबर पूछा तो उसने गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने इतनी पिटाई की कि उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी को एक महिला रोकते हुए नजर आ रही है लेकिन युवक नहीं रूका। पीड़ित सुरक्षा गार्ड ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि तहरीर के आधार पर हबीब हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *