175 नशीले इंजेक्शनों के साथ 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन –  संवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रम्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा को ड्रम्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम द्वारा ड्रम्स के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 10/11/22 को चैकिंग के दौरान ग्राम पुलभट्टा से आगे बंगाली कालोनी के पूर्वी छोर पर अभि शाने आलम को 01 नीले पीले प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर 50 इंजेक्शन डायजापाम 50 इंजेक्शन ब्रुफिनोफाईन व 75 इंजेक्शन एविल कुल 175 नशे के इंजेक्शन व 01 मोबाईल फोन व इंजेक्शन बेचकर कमाये गये 2010 रूपये नगद सहित गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

 

 

अभि0 अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसने पूछताछ मे विगत 01 वर्ष से लगातार इंजेक्शन बेचने की बात कबूली और यह बताया कि यह नशे के इंजेक्शन बहेडी मैक्स गाडी स्टैण्ड के पास तिकोने वाली दुकान से 300 रूपये प्रति सैट के हिसाब से लाता है। और पुलभट्टा सिरौलीकला किच्छा क्षेत्र में 500 रू0 प्रति सैट के हिसाब से बेचता है। बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में अभियुक्तगणों के विरुद्ध FIR NO-179/2022 U/S 8/22 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभिगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1-शाने आलम पुत्र नन्हे निवासी वार्ड न0-20 इन्द्रानगर थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर उम्र 20 वर्ष

 

*बरामदगी माल:*

 

1-BUPERENNOPHINE INJECTION के कुल 10 पत्तो मे 50 इंजेक्शन, 2-DIAZEPAM INJECTION के कुल 10 पत्तो मे 50 इंजेक्शन 3- PHENIRAMINE MALEATE AVIL INJECTION के 75 शीशी कुल 175 नशे मे प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

4- One Add Mobile Realm 5- रुपये 2010/- नकद में

 

*आपराधिक इतिहास*

1-FIR-08/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पुलभट्टा 2-FIR-159/22 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट थाना पुलभट्टा
3-FIR-179/2022 धारा 8/22 NDPS ACT थाना पुलभट्टा

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *