पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को हल्द्वानी की महिलाएं धरातल पर साकार कर रही हैं। शीतल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर स्थानीय पहाड़ी फलों को रोजगार का जरिया बना लिया है।

 

 

 

समूह की महिलाएं पहाड़ के सेब, आड़ू और प्लम से जैम, चटनी और मिठाइयां तैयार कर रही हैं। इसके साथ ही हर्बल टी भी तैयार की जा रही है। शुद्ध और स्थानीय उत्पादों की मांग के चलते समूह के उत्पाद स्थानीय बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों को लेकर ARTO से मिला रामनगर टैक्स बार, समाधान की जताई उम्मीद।

 

 

समूह की अध्यक्ष दीपा लोधियाल के नेतृत्व में सात महिलाओं की यह टीम स्थानीय मेलों और प्रदर्शनियों में अपने उत्पादों की बिक्री करती है। वहीं ऑनलाइन माध्यम से इनके उत्पाद दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों तक पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर दी भावभीनी विदाई।

 

 

 

महिलाओं की मेहनत का असर उनकी आमदनी पर भी दिखाई दे रहा है। समूह की सालाना आय करीब दो लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ ही समूह की महिलाएं क्षेत्र की दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

समूह को बेहतर कार्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के लिए ‘लखपति दीदी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा राज्यपाल की ओर से भी समूह को सम्मान मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री

 

 

शीतल स्वयं सहायता समूह आज न सिर्फ महिलाओं को रोजगार से जोड़ रहा है, बल्कि उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों को नई पहचान दिलाने का काम भी कर रहा है। सात महिलाओं की यह पहल स्थानीय संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और महिला सशक्तिकरण के जरिए आत्मनिर्भर उत्तराखंड की एक प्रेरणादायी तस्वीर पेश कर रही है।

kj
tara