तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक ललित पाण्डे विवेचनात्मक कार्यवाही में थे। इसी दौरान चीता मोबाइल में तैनात कांस्टेबल अमित गहलोत और संजय सिंह को सूचना मिली कि भवानीगंज पार्क के पास एक युवक कमर में तमंचा लगाए पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

 

 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान फराज खान उर्फ गोलू (22 वर्ष), निवासी ग्राम बेड़ाझाल मल्ला, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में की है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री

 

 

बरामदगी के आधार पर रामनगर कोतवाली में FIR संख्या 275/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित पाण्डे, कांस्टेबल अमित गहलोत और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

kj
tara