पालिका से स्वैछिक सेवानिवृति लेकर कांग्रेस में शामिल हुए भुवन पांडे – निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में शियासत तेज।

ख़बर शेयर करें -

पालिका से स्वैछिक सेवानिवृति लेकर कांग्रेस में शामिल हुए भुवन पांडे – निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में शियासत तेज।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर नगर पालिका में कार्यरत भुवन चंद्र पांडे ने स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल छिम्बाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 

 

 

भुवन चंद्र पांडे ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही और अपने परिवार की कांग्रेस विचारधारा से जुड़ी पृष्ठभूमि का उल्लेख किया। सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्होंने रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की। पांडे ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वह कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

 

 

 

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी का निर्णय हाईकमान द्वारा लिया जाएगा, और सभी कार्यकर्ता पार्टी के उम्मीदवार के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। पांडे के कांग्रेस में शामिल होने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*