“रामनगर में नशे से प्रभावित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं और जागरूकता शिविर”

ख़बर शेयर करें -

“रामनगर में नशे से प्रभावित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं और जागरूकता शिविर”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

तहसील विधिक सेवा समिति रामनगर के तत्वाधान में आयोजित नशे से पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं एवं नशा उन्मूलन योजना के तहत एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन मंडी समिति रामनगर के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों व क्षेत्र वासियों ने प्रतिभाग किया क्षेत्र वासियों ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढते नशे के प्रभाव के कारण बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

 

पुलिस प्रशासन से इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण करने की अपील की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव तहसील विधिक सेवा समिति एवं सिविल जज रामनगर ने सभी क्षेत्र वासियों से अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली नशे की घटनाओं को तत्काल पुलिस को सूचित करने वह अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाई-बाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से एक गिरफ्तार।

 

 

 

कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी महिला आयोग की पूर्व उपपाध्यक्ष अमिता लोहनी ग्राम प्रधान शिवलालपुर सुनीता रानी कनौजिया पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर डंगवाल समाजसेवी पीसी जोशी जी सचिव मंडी समिति रामनगर साहिल अहमद जी सामाजिक कार्यकर्ता संजय कनौजिया के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन पी एल वी जीवन चंद्र सत्यवली ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

ख़बर शेयर करें -