तेज़ रफ्तार बनी काल: बस हादसे में 38 घायल 1 की मौत।

ख़बर शेयर करें -

तेज़ रफ्तार बनी काल: बस हादसे में 38 घायल 1 की मौत।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 20 मई – बदायूं-मथुरा हाईवे पर सोमवार देर रात एक डबल डेकर बस के खंती में पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल सफारी में ‘बाहरी एंट्री’ पर स्थानीय गाइडों का विस्फोट। भण्डारपानी गेट पर गाइडों का हल्ला बोल, वन विभाग से मांगा जवाब।

घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के दहेमूं पुलिया के पास रात करीब 1 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बरेली के जाधवपुर से जयपुर जा रही डबल डेकर बस में लगभग 55 यात्री सवार थे। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, नियम तोड़ने पर वाहन होंगे सीज।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उझानी सीएचसी और राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी अभिनव राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में CDO अरविन्द पाण्डे, खुद पहुंचे 59 लाख की योजना जांचने” “बसगांव में CDO की एंट्री से मचा हड़कंप, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश”

हालांकि हादसे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला ओवरस्पीड या चालक को झपकी आने का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।