मलुवाताल के मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

मलुवाताल के मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प

मतदान बहिष्कार क्षेत्र (2019) मलुवाताल में किया स्वीप टीम ने भ्रमण ।

जनपद नैनीताल के भीमताल विधानसभा के सुदूरवर्ती मतदान केंद्र मलुवाताल के मतदाताओं ने इस बार शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया है ।

स्वीप नैनीताल के गौरीशंकर काण्डपाल के नेतृत्व में गई 12 सदस्यों की टीम के द्वारा मलुवाताल क्षेत्र का भ्रमण किया गया, जिसमें राजस्व विभाग ,पीडब्ल्यूडी विभाग के अतिरिक्त एनआरएलएम तथा रीप भीमताल, ग्राम प्रधान मलुवाताल तथा बूथ लेवल अधिकारी के सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर टीम के द्वारा मतदान केंद्र का भ्रमण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

भ्रमण के दौरान बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों , स्थानीय नागरिकों, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता , प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाता के अतिरिक्त स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं के साथ वार्ता करते हुए आने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की गई। एनआरएलएम की सदस्य हर्षिता सनवाल के द्वारा बुजुर्ग एवं स्थानीय महिलाओं से एक-एक कर वार्ता एवं वोट करने की अपील की। स्थानीय ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला के द्वारा समूह में लोगों से वार्ता करते हुए आने वाले लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

गौरी शंकर कांडपाल के द्वारा युवा प्रथम बार मतदान करने वाली मतदाता को ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप की जानकारी प्रदान की।
राजस्व इंस्पेक्टर नंदन सिंह नेगी के द्वारा भी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

मलुवाताल भ्रमण कार्यक्रम में जगदीश जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, प्रदीप सनवाल ,लाल सिंह गंगोला, लक्ष्मण सिंह गंगोला, हर्षिता सनवाल, कमल पांडे, हरीश आर्य ,जीवन सिंह गंगोला आदि उपस्थित रहे।