🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

ख़बर शेयर करें -

🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू*

👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फायर ब्रिगेड एवं पुलिस विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  बन्नाखेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 480 टिन अवैध लीसा बरामद।

 

 

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 23 जून 2026 को सायं 7:02 बजे फायर स्टेशन हल्द्वानी को डायल-112 एवं सीसीआर के माध्यम से केवीएम स्कूल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मात्र एक मिनट के भीतर फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर एवं अग्निशमन दल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।

 

 

मौके पर पहुंचकर आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त फायर टेंडरों को भी बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण प्राप्त कर लिया तथा उसे आसपास के भवनों, अन्य वाहनों और निकटवर्ती संपत्तियों तक फैलने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक के विरोध में पौड़ी में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला।

 

 

प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्कूल के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी दो बसें आग की चपेट में आ गई थीं। इसके अलावा परिसर में स्थापित एक जनरेटर सेट भी आग से प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

 

 

 

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण आसपास चल रहा वेल्डिंग कार्य माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फायर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।


ख़बर शेयर करें -