एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, मुखानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

 

एनटीएफ नैनीताल प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पंत ने छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। नैनीताल पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध जागरूकता और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

kj
tara